मानपुर में बाल विवाह सामाजिक अभिशाप रोकथाम अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन

         मोहला 5 मई 2024। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार गतदिवस बाल विवाह मुक्त जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के उदे्श्य से विकासखंड मानपुर में बाल विवाह सामाजिक अभिशाप रोकथाम  अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन मानपुर के सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यशाला में सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, बिहान की महिलाओं की संगोष्ठी सह बैठक रखी गई थी। जिसमें बाल विवाह सामाजिक अभिशाप के संबंध में जानकारी देते हुए, दंड के प्रावधान की जानकारी दी गई, कार्यशाला में उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा शपथ लिया गया कि हम बाल विवाह नहीं होने देंगे और लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही कार्यशाला के बाद मानपुर में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बाल विवाह रोकथाम के नारे लगाते हुए बाल विवाह सामाजिक अभिशाप का संदेश देते हुए रैली का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ए के कौर, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अर्चना दुर्गम, NRLM के बीपीएम रामकुमार विश्वकर्मा सहित सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, बिहान की महिलाओं की संगोष्ठी उपस्थित थे।