10 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी कार्यवाही, 55 डिसेबल पर बजाना होगा डीजे

नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे होगा जब्त, शासन प्रशासन की रहेगी कड़ी निगरानी

डोंगरगांव l डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र को नियंत्रित करने एक के बाद एक समिति और प्रशासन की बैठक लगातार की जा रही है जिससे झांकी और विसर्जन का कार्यक्रम शासन के नियमानुसार किया जा सके l कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष में रूट और डीजे को लेकर समितियों की बैठक आहूत की गई l बैठक में सभी समितियों को जानकारी दी गई कि डीजे निर्धारित डेसिबल में रात 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा l अधिकारियों ने बताया कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा, उलंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी l
नगर में गणेश चतुर्थी के आयोजन को लेकर युवाओं सहित सभी वर्ग में काफी उत्साह देखा जा सकता है l जगह जगह गली मोहल्ले में छोटे बड़े पंडालों में गणेश जी को विराजने की तैयारियां पूरी हो चुकी है l
नगर में गणेश समिति में प्रमुख रूप से 15 समितियां सहित छोटे बड़े और अन्य समितियां अपने पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी l
शांति समिति की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, एसडीओपी दिलीप सिंह सिसोदिया, तहसीलदार प्यारेलाल नाग, सीएमओ विनम्र जेमा, टीआई उपेंद्र शाह, जेई विद्युत विभाग ताम्रध्वज पिस्दा सहित सभी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे l