रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में जारी मतगणना के रुझान लगातार सामने आ रहे हैं। 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा और 1 लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे है। इनमें राजनांदगांव,बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं
कोरबा लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 9584 वोटों से आगे चल रहीं।
बात करें रायपुर लोकसभा की तो अब तक 9वें राउंड का रुझान सामने आया है। बृजमोहन अग्रवाल को अब तक कुल 4,70,333 व विकास उपाध्याय को 226192 वोट मिले। इस तरह से बृजमोहन अग्रवाल 2 लाख 44 हजार 141 यानी लगभग ढाई लाख की लीड बना लिए हैं।
इधर सरगुजा लोकसभा में 10 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज को 378229 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 316903 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 61326 वोट से आगे चल हैं सरगुजा लोकसभा में 24 राउंड में वोटों की गिनती होनी है।

