सट्टा संचालन के लिए बैंक खाता खुलवाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सट्टा के पैसों के लेन-देन के लिए दूसरों के नाम पर बैंकों में खाते खुलवाने के मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके थे। प्रकरण में 3 आरोपियों के साथ अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी पकड़े गए 3 आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन एवं 1 पासबुक जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी का अपराध दर्ज है।

थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी के प्रकरण में एंटी क्राइम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 लैपटॉप, 55 नग मोबाइल फोन, 31 बैंक पास बुक, 5 चेक बुक एवं 34 नग ए.टी.एम. कार्ड जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में बैंक खाता खुलवाने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए प्रकरण में सट्टा के पैसो के लेन-देन के लिए बैंक में खाता खुलवाने वाले आरोपी महेश ताण्डी, राहुल कुमार देवांगन एवं ई शंकर राव को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा दूसरे व्यक्तियों का खाता खुलवाना तथा खाते की किट को सट्टा संचालन करने वालों के पास भेजना बताने के साथ ही आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक खाता खुलवाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. महेश ताण्डी उम्र 30 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड थाना गंज रायपुर।
  2. राहुल कुमार देवांगन उम्र 28 साल निवासी राधिका नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।
  3. ई शंकर राव उम्र 27 साल निवासी नंदनी रोड खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग।