भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर।भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर कलेक्टोरेट में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर से शुरू हुई। रैली जय स्तंभ चौक, तत्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक से होते हुए घड़ी चौक पहुंची। यहां सभा का आयोजन हुआ। रैली राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित रायपुर लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभा के विधायक शामिल हुए।