Breaking news : दिल्ली में भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक आज,सीएम विष्णुदेव साय रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। गत दिवस ही छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय को भाजपा घोषणा पत्र समिति में शामिल किया गया था। आज दिल्ली रवानगी से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा कर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का आभार है कि मुझे घोषणा पत्र समिति में शामिल किया गया है। आज चुनाव घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक होने जा रही है। बैठक में देश के हित में चर्चा होगी। सभी के हित को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र बनाया जाएगा।