कुरूद। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अवैध उत्खनन,परिवहन एव संग्रहण पर नियंत्रण के लिए नायब तहसीलदार ज्योति सिंह को अनुविभाग कुरूद के लिए गौण खनिज प्रभारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने टीम के साथ दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित रेत और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को ज़ब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मेघा में अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण पर गौण खनिज प्रभारी ज्योति सिंह के द्वारा कार्यवाही की गई।इसमें 30 हाइवा अवैध रूप से संग्रहित रेत 2 हाइवा वाहन और 1 जेसीबी जब्त बनाया गया है। अरौद में अवैध परिवहन करते कार्यवाही की गई है। इसमें 20 हाइवा अवैध संग्रहित रेत परिवहन में प्रयुक्त 1 हाइवा वाहन और 1 जेसीबी 1 ट्रैक्टर जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में गौण खनिज प्रभारी ज्योति सिंह, गणेश, धर्मेंद्र, नागेश, भूषण,ढाल कोटवार का योगदान रहा।

