Video : लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही आचार संहिता लागू,7 चरणों में होगा मतदान, नतीजे 4 जून को

नई दिल्ली। 7 चरणों में इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज लोकसभा चुनाव 2024 साथ ही चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही आज से देशभर में आचार संहिता भी लागू हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/live/jgZ_5Dvgde0?si=pZbypQKcGPeVqdTM

आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देशभर में लोकसभा चुनाव 7 चरण में होगा। इस चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे और 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव शुरू होंगे। लोकसभा चुनावों के साथ ही सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे।