
कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय अक्षय कुमार के द्वारा जिला कोंडागांव क्षेत्र अंतर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब बिक्री,गांजा तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 19 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उपरबेदी के जंगलों में कुछ लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल सतीश भार्गव तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भुपत सिंह धनेश्री के पर्वेक्षण में सायबर सेल एवं थाना धनोरा की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल उपरबेंदी जंगल धनोरा का घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

घटना स्थल उपरबेंदी जंगल धनोरा में सामुहिक रूप से अवैध जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुए। सात जुआरियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 11 मोटर साइकिल 90 हजार रुपए नगदी एवं ताश की पत्तियां बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना धनोरा में (छ.ग.) जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
(1) मोहम्मद इकबाल 50 वर्ष केशकल
(2) मनीलाल नाग 29 वर्ष फुण्डेर
(3) चन्द्रप्रकाश देहारी 25 वर्ष जैतपुरी
(4) दिलेश्वर प्रधान 29 वर्ष बदवर धनोरा
(5) देवराम नाइक 46 वर्ष कोदोभाट केशकाल
(6) विकाश राजपुत 30 वर्ष धनोरा
(7) देवकुमार प्रधान 35 वर्ष धनोरा

इन्होंने की कार्रवाई
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी यशवंत श्याम, सायबर सेल प्रभारी शशिभूषण पटेल, प्रधान आरक्षक लूमन भंडारी आरक्षक अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र मरकाम, बीजू शोरी, चन्दन यादव, अजय देवांगन, नेहरू सोम, विजय मरकाम, महेश नेताम की अहम भूमिका रही।


