रायपुर। कुमार लक्ष्मी नारायण देव – छोटे जमीदार साहेब 104 वर्ष सुकमा का आज 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया। आप करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव एवं किरण सिंह देव भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक के पिता थे। विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी थे। अंतिमयात्रा कल मूल निवास लुंबनी हाउस सुकमा से प्रातः 11 बजे निकाली जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भाजपा नेता नारायण चंदेल, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप,धिायक गोमती साय ने लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
