रायपुर से हर्ष चावड़ा व शर्मा जी की रिपोर्ट
रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के सख्त एक्शन के बाद रायपुर पुलिस हरकत में आ गई है। रायपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान/चेकिंग कार्रवाई तेज हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुंडे बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अड्डेबाजों पर कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विगत 3 दिनों में 400 से अधिक गुंडे बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी ने कहा है कि रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।

पुलिस के मुताबिक 7 दिसंबर को प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य अपराधों के कुल 62 आरोपियों को जेल भेजा गया।
इसी तरह अलग-अलग थाना इलाकों में रायपुर पुलिस ने 3 दिन में अपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 414 आरोपियों को जेल भेजा है। होटल, ढाबा एवं अन्य दुकानों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से बंद कराया जा रहा है।
रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के साथ ही थाना क्षेत्रों में निवासरत गुण्डा/निगरानी बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड ली गई।

अभियान कार्रवाई के दौरान आज 7.12.2023 को 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट, 4 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 5 आरोपियों के खिलाफ जुआ/सट्टा एक्ट तथा 30 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करने के साथ ही विभिन्न अपराधों के 4 स्थायी वारंट एवं 8 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। इस प्रकार कुल 62 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
इसके साथ ही रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) व 112 की टीमों द्वारा थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग करने के साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक के आसपास, होटल, लॉज एवं ढाबों की भी चेकिंग की जा रही है।

इसके साथ ही प्रतिदिन होटल, ढाबा एवं अन्य दुकानों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से बंद कराया जा रहा हैं।रायपुर पुलिस ने 3 दिन में अपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 414 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया।

