रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से छत्तीसगढ़ से सांसद अरुण साव एवं गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेकर सांसद पद से अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

