रायपुर न्यूज : कलेक्टर डॉ भुरे के निर्देश पर एक्शन में आया प्रशासनिक अमला,रात तक चली ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई अवैध कब्जे साफ,आगे भी जारी रहेगी,देखिए तस्वीरें…

रायपुर से हर्ष चावड़ा व शर्मा जी की रिपोर्ट 
               
रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने मंगलवार को बैठक लेकर नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। निर्देश पर पुलिस सहित नगर निगम की टीम द्वारा शाम को ही कारवाई शुरु की गई।

कलेक्टर की बैठक के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, जिसमें यातायात में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को हराकर यातायात को सुव्यवस्थित किया गया।

 

इसी के साथ निर्देश पर तुरंत अमल करते हुए दस्तों द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की  कारवाई की गई। आमानाका, टाटीबंध, साइंस कालेज सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध गुमटियों, ठेलों, अवैध चखना सेंटर को हटाया गया। कलेक्टर डॉ भुरे के निर्देशानुसार सभी दुकानों को रात 11 बजे तक बंद करने कहा गया।