*3.14 एकड़ में 49.50 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त कृषि भवन*
*कृषि भवन में कृषि, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, जल ग्रहण प्रबंधन, पशुधन विकास और मछली पालन विभाग के संचालनालय होंगे संचालित*
*एकीकृत कृषि भवन के निर्माण से सहयोगी संस्थाओं के बीच आपसी सांमजस्य में होगी वृद्धि*
*कृषि विकास के कार्यों में आयेगी गति,* *राज्य भर के किसानों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे होगा निपटारा,*
*कृषि भवन कृषि विकास के ‘समन्वित संसाधन केन्द्र’ के रूप में होगा विकसित*
*कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित*

