रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी है। ठीक विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम थे। पीसीसी चीफ रहे मोहन मरकाम को हटाकर एआईसीसी ने सांसद दीपक बैज को पीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस सम्बंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से पीसीसी अध्यक्ष को बदलने की चर्चा थी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है,इसके कारण संशय बरकरार था कि पीसीसी अध्यक्ष का बदलाव होगा या नहीं! फिलहाल तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नियुक्ति कर दी है।
