डोंगरगांव में शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण,, अतिक्रमण हटाने पहुँचे राजस्व की टीम

 

डोंगरगांव-
लंबे समय से डोंगरगांव नगर में चल रही सड़क चौड़ीकरण की मांग अब लगभग पूरा होते नजर आ रहा है। 18 मई को दोपहर में अचानक राजस्व विभाग ,PWD, पुलिस प्रशासन,का अमला नगर के मध्य में दुकानों को तोड़ने पहुँचा व्यपारियो ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। साथ ही नगर में आज मार्केट का दिन था सभी व्यापारी अपने धंधे में व्यस्त थे किंतु अचानक ही JCB लेकर दल बल के साथ पहुँचे SDM सुनील नायक ने सभी व्यापारियो से सहयोग देने कहा किंतु नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी लष्मीनारायण गुप्ता ,एवं अन्य व्यापारियो ने sdm सुनील नायक को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि इससे वो सभी व्यापारी प्रभावित होंगे जिनका दुकान अतिक्रमण क्षेत्र में आ रहा है।

दोनो ओर 40 फिट हुई तय
सड़क के दोनो ओर 40-40 फिट की लंबाई तय की गई है जिसमे 38 फिट में सड़क एवं 2 फिट फिलिंग एवं खम्बा के लिए रहेगा।

फिर दिखी नगर पंचायत की लापरवाही
नगर पंचायत की लापरवाही लगातार जारी है।नगर पंचायत में पुराना बस तस्टैंड के पास 5 लाख के लागत से बनी यात्री प्रतिक्षालय को अल्टीमेटम के बाद भी नही निकाला गया था। जबकि खुद नगर पंचायत के माध्यम से अतिक्रमण में आ रहे व्यपारियो के दुकान को हटाने सूचना दिया था। लेकिन खुद के दिये सूचना का पालन नगर पंचायत ने नही किया और समय रहते सेड नही निकाला। आज अतिक्रमण हटाने की शुरुआत यात्री प्रतीक्षालय से किया गया जो कि 5 लाख की लागत से बना था।

19 मई शाम 5 बजे तक का समय मांगा व्यपारियो ने

व्यपारियो ने sdm एवं तहसीलदार से 19 मई तक का समय मांगा है, जिसमे अधिकारियों ने अपनी सहमति दे दी है। इनके बाद लगातार व्यपारियो का बैठक का दौर जारी है।
pwd sdo ने कहा कि नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए DPR तय नही था। राजस्व को जमीन मांगी थी। साथ ही इसमे कई मकान जो 40 फिट के अंदर आ रहे हैं उनका pwd विभाग में मुआवजे का कोई प्रावधान नही है। इससे सोचनीय बात ये है कि अगर किसी का निजी मकान 40 फिट के अंदर आता है तो उसके मुआवजे का भुगतान कोंन करेगा। ??