डोंगरगांव। नगर में वन विभाग स्थित नर्सरी में शासकीय राशि का बंदरबांट देखा जा सकता है, जहां कैम्पा मद का किस प्रकार दुरूपयोग किया जा रहा है। मिला जानकारी के अनुसार नर्सरी में पौधों व वन विभाग की जमीन को सुरक्षित करने के लिए एंगल और जाली तार की सहायता से सुरक्षा घेरा किया जा रहा है। जिसमें गुणवत्ता को ताक में रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी कई बार अधिकारीयों से शिकायत भी की जा चुकी है। पर अधिकारी गोलमोल जवाब देकर मामले को दबाने की कोशिश करते है। निर्माण कार्य ऐसा की बनने के पहले ही डह गया इसके बाद भी किसी प्रकार का एक्सन देखने को नहीं मिल रहा है।
0 दो साल में पुरा नहीं हुआ सुरक्षा घेरा का कार्य
अधिकारीयों की माने तो पिछले दो वर्ष से भी अधिक होने जा रहा है पर अभी तक सुरक्षा घेरा का काम पूर्ण नहीं हो पाया है, और अभी भी वर्तमान में यह कार्य अधुरा है, अधिकारीयों ने बताया कि कैम्पा मद में कोई तय समय नहीं रहता है, इसे कभी भी पूर्ण कर सकते है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि एक काम को करने के लिए पांच या दस वर्ष भी लग सकते है।
0 बनने से पहले ही डह गया दीवार
निर्माणाधीन सुरक्षा घेरा जो अभी पूर्ण रूप से बना भी नहीं है वह बनने से पहले ही गीर रहा है, निर्माण कार्य को देखने से ही पता चलता है कि किस हद तक लापरवाही पूर्वक इस कार्य को किया जा रहा है। इट और इंगल बनने से पूर्व ही टूटकर अलग अलग हो गये है। इसपर भी अधिकारी गंभीता से निर्माण कार्य की ना तो जांच कर रहें है और ना ही कार्य पूर्ण करने में रूचि दिखा रहें है।
0 लीपातोली में लगे है अधिकारी
डिप्टी रेंजर मुकेश दुबे ने बताया कि निर्माण कार्य को दो वर्ष से भी अधिक हो गये है वे खुद इस कार्य को लेकर परेशान है कि कब कार्य पूर्ण होगा। इसके लिए ठेकेदार को कईबार फटकार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है, वह अपना कार्य करेगा। जबतक वह कार्य पूर्ण नहीं करेगा उसका पेमेंट नहीं किया जायेगा।

