शहर के तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया गया यातायात जन जागरुकता कार्यक्रम

 

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर ने जागरुकता कार्यक्रम किया। छात्रों एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुकता लाने जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाता है। इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में जाकर यातायात जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही,इन्हें पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसी क्रम में शहर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल (लगभग 200 छात्रों),मायाराम सुरजन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल चौबे कॉलोनी (लगभग 600 छात्रों) एवं पंडित राम सहाय मिश्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महोबा बाजार रायपुर (लगभग 100 छात्रों) में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह ने छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने एवं अपने पालकों को भी नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया गया।

बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु लगातार शैक्षणिक संस्थानों स्कूल कॉलेजों एवं देहात क्षेत्रों में यातायात जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों के संबंध में बारीकी से जानकारी देते हुए नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाज सेवी संस्था से बी शैलजा, बी राजकुमार एवं रोशना डेविड ने बालिका सुरक्षा व सायबर सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया।