मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

 

रायपुर, 5 मार्च 2023/  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष  शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है । उन्होंने  शालिनी यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  शालिनी यादव का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।