आधे छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग की चेतावनी,बिजली गिरने के प्रबल आसार

 

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के आधे से अधिक जिलों और इनसे लगे जिलों के लिए त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। यहां एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने दोपहर 3 बजे की स्थिति स्व अगले 4 घण्टे के लिए यह अलर्ट जारी किया है। इनमें कोरिया,सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा,जशपुर,पेंड्रा रोड, कोरबा, मुंगेली,बिलासपुर, जांजगीर,कबीरधाम, बेमेतरा,बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, कांकेर,कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर,सुकमा, बस्तर और इनसे लगे जिले शामिल है।