स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तिल्दा-नेवरा में छात्रों के लिए हुआ कैरियर परामर्श कार्यक्रम

 

रायपुर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नेवरा तिल्दा में 28 मार्च को सभी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों को समझने के लिए एक कैरियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मूल रूप से कक्षा 10वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए था, जो अपने कैरियर के निर्णायक वर्ष में हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे स्कूल के ई क्लासरूम में किया गाया। सर्वप्रथम शाला के प्राचार्य दुष्यंत सोनी ने कैरियर का अर्थ महत्व एवं सही कैरियर के चुनाव के बारे में बच्चों को बताया एवं उन्हें मोटिवेट किया।

शाला के वाणिज्य व्याख्याता डॉ. दीपक शर्मा ने बच्चों को कैरियर का चुनाव, इसका महत्त्व, प्रक्रिया एवं सही विषय का चुनाव वाणिज्य, कला एवं अन्य विषयों के पारंपरिक एवं प्रोफेशनल कोर्सेस के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने छात्र छात्राओं को उस क्षेत्र को चुनने के लिए प्रोत्साहित किया,जिसमें वे वास्तव में रुचि रखते हैं और तभी सफल हो पाएंगे और अपना नाम बना पाएंगे।

इस कार्यक्रम में शाला के रसायन के व्याख्याता वेदप्रकाश साहू ने भी सभी बच्चों को साइंस विषय के बारे में बताते हुए महत्वपूर्ण कोर्सेस की जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में पुनः कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन प्राचार्य ने किया। सभी छात्र-छात्राओं ने इस कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भरपुर लाभ उठाया एवं शाला प्राचार्य तथा शिक्षकों को धन्यवाद दिया।