रायपुर/श्री नवयुवक दुर्गोत्सव समिति, झण्डा चौक, बढ़ईपारा के द्वारा विगत 11 वर्षों की तरह इस बार भी कंकाली पारा, रायपुर में चैत्र नवमी के पावन अवसर पर ज्योत जंवारा सांग विसर्जन का भव्य स्वागत किया जायेगा।विसर्जन स्वागत कार्यक्रम 30 मार्च 2023 को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें सुमधुर भजनों एवं फौवारों से मातारानी को विदा किया जायेगा।नवरात्र के नौ दिनों में लोग बड़े भाव से घरों में ज्योत जंवारा विराजित करते हैं, और जब माई की विदाई होती है तो यह पल भावनात्मक हो जाता है।
विगत 12 वर्षों से समिति का कार्यभार सम्हाल रहे सोनू यादव ने जानकारी दी कि समिति के संरक्षक एवं रायपुर पश्चिम के युवा विधायक विकास उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में इस बार भी भव्य आयोजन किया जायेगा। जवाहर नगर के पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विमल गुप्ता भी विगत 2 दिनों से युद्ध स्तर पर कार्यक्रम की सफलता के लिये भीड़े हुए हैं।श्री नवयुवक दुर्गोत्सव समिति झण्डा चौक, बढ़ईपारा, रायपुर।

