रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 मार्च को सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होकर 12:30 चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री बघेल लखनऊ में प्रेसवार्ता लेगें। स्थानीय कार्यक्रम के बाद सीएम बघेल दोपहर 3:30 लखनऊ से रवाना होकर शाम 5 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

