मेन लाइन की होगी मरम्मत,27 की शाम रायपुर के इन इलाकों की टंकियों से नहीं मिलेगा पानी

 

रायपुर। नगर निगम की ओर से संशोधित जानकारी दी गई है। पहले 28 की शाम को पानी की सप्लाई नहीं होने की जानकारी दी गई थी। यह भी कहा गया था कि 29 की सुबह सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। अब बताया गया है कि 27 मार्च की सुबह रायपुर की 10 ओवरहेड टंकियों से पेयजल की सप्लाई के बाद 27 मार्च की शाम को पेयजल सप्लाई
नहीं होगी। 28 मार्च की सुबह पानी की सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

यह जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने दी है। उन्होंने बताया कि 80 एमएलडी फिल्टरप्लांट के पास 1200 एमएम व्यास की मेन राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से मरम्मत होगी। इसके बाद इन टंकियों में पानी भरा जाएगा,किन्तु क्षमता के अनुसार पानी भर नहीं पाएगा। इस वजह से 28 मार्च की सुबह पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

*इन इलाकों में प्रभावित होगी पेयजल सप्लाई*

मरम्मत कार्य करने के कारण ओव्हरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर ओवरहेड से पेयजल सप्लाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेगी। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।