ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के रूप में 23.23 लाख किसानों के खाते में 1793 करोड़ रुपए का अंतरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का मुंगेली जिले के सरगांव से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 4.99 लाख हितग्राहियों को 149.92 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की। इस योजना में भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।