पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

 

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का होली मिलन कार्यक्रम उल्लासमय वातावरण में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय में रविवार 19 मार्च को हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में बालोद जिले के अध्यक्ष डीआर गजेंद्र ने फाग गीत “छोटे से श्याम कन्हैया” से सुनाया। आभार व्यक्त रायपुर जिले के अध्यक्ष आरजी बोहरे ने किया। कार्यक्रम में पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अनिल गोल्हानी, प्रदेश अध्यक्ष जेपी मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल यादव ने संगठन के विस्तार को लेकर अपने उदगार व्यक्त किए। वरिष्ठ नागरिक- पेंशनर्स के इस होली मिलन कार्यक्रम में अनिल पाठक, नरसिंग राम, हरेंद्र चंद्राकर, एमआर वर्मा, व्हीटी सत्यम, एके पाल, आरके नारद और नागेंद्र सिंह ने होली मिलन कार्यक्रम में मनोरंजक प्रस्तुति देकर होली उत्सव में भागीदारी दी। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।