विधायक विकास उपाध्याय बंजारी नगर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर जनता से हुए रूबरू

 

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड 22 में बंजारी नगर यूनिवर्सिटी छोटा गेट के पास नाला के बाजू सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने बंजारी नगर के प्रत्येक घरों में जाकर आम लोगों से हालचाल जाना एवं समस्याओं से अवगत होकर सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि बंजारी नगरवासियों को उनकी मांगों के अनुरूप इस नए भवन की सौगात दी गई है। जनता ने विधायक विकास उपाध्याय को इसके लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक विकास उपाध्याय जनता की मांगों के अनुरूप पश्चिम विधानसभा क्षेत्रवासियों को लगातार नये-नये कार्यों की सौगातें दे रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने बंजारी नगर में एक सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय के साथ डीडी नगर छाया पार्षद आरती उपाध्याय, डीडी नगर वार्ड अध्यक्ष योगेश दीक्षित, विजय गिदवानी, संदीप सिरमौर, सरिता उईके, देवकी बाई, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, शिव श्याम शुक्ला, मनीष पाण्डेय, रामेश्वर प्रसाद निर्मलकर सहित बंजारी नगर डीडी नगर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे।