रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन भर खिली धूप के बाद अचानक शाम ढलते बादलों ने गरजना शुरू किया। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने दोपहर 3:30 बजे त्वरित पूर्वानुमान जारी कर 4 घंटों के भीतर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों, इससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना जताई थी।
