रायपुर। गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) ने परशुराम भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समाज के अध्यक्ष किशनलाल बाजारी ने बताया कि समाज के लोगों के साथ वरिष्ठजनों की उपस्थिति में होली मिलन रखा गया। होली मिलन में पूर्णतः फूलों की होली खेली गई ।सभी ने एक दूजे को गुलाल से टिका लगाकर होली के पावन पर्व की बधाई दी।

समाज के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ.विकास पाठक ने होली मिलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हम सब त्योहारों को बहुत मिस कर रहे थे। चाहकर भी एक दूजे से नहीं मिल सकते थे। आज हम सबने कोरोना के बाद सब रंगों से सरोबार होकर होली खेली। इस होली के पावन अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) द्वारा शुक्रवार को होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया।

होली मिलन कार्यक्रम फूलों की होली के साथ किया गया। टिके के रूप में हर्बल गुलाल के साथ होली मिलन मनाया गया। सभी एक दूजे को होली की बधाई दिए। होली मिलन कार्यक्रम सर्वप्रथम भगवान का भजन एवं फाग गीतों के साथ शुरू किया गया। सभी ने मिलकर इस होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया। होली का त्यौहार पांच दिनों तक चलता है। रंग पंचमी में भी रंग खेला जाता है। इसी तरह समाज द्वारा आज फूलों की होली खेल शुभकामनाएं दी गई। इस होली मिलन में समाज की महिलाएं,पुरुष वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और पारिवारिक वातावरण में होली मिलन का आनंद लिए।
