ब्रेकिंग : सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।