ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल का किया शुभारंभ

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल का शुभारंभ किया।


सुभाष स्टेडियम में 17 से 19 फरवरी तक कार्निवाल का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल का शुभारंभ किया। कार्निवाल का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ तथा आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।