रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 आयोजन हेतु ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्षता में धर्मपुरा स्थित आयोग कार्यालय में विशेष बैठक हुई।

पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन राज्य के दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से 19 से 20 फरवरी को वर्किंग वूमेन हॉस्टल वीआईपी रोड फुंडहर रायपुर कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें राज्य भर से दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे।

बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह, गणेश नाथ योगी, राजेश नारा तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एमएल पाण्डेय प्रभारी अधिकारी रविकांत कुम्भकार, पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कॉर्डिनेटर जयंत भारती, डॉ मृत्युंजय राठौर एम्स रायपुर, भोजेन्द्र साहू, छ. ग. हास्य योग प्रमुख मूलचंद शर्मा, योग साधक छबिराम साहू, सीएल सोनवानी, लच्छूराम साहू, ज्योति साहू सभी योग साधक गण उपस्थित थे।

