रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की राष्ट्रीय स्वच्छता रेंकिंग में रायपुर शहर को स्वच्छता में श्रेष्ठ स्थान दिलवाने नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में नागरिकों को स्वच्छ जनजागरूकता रैली निकालकर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में गीला, सूखा कचरा, सेनेटरी वेस्ट, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट के सम्बन्ध में जानकारी देकर निरन्तर जागरूक बनाया जा रहा है। इस क्रम में आज निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत माधवराव सप्रे वार्ड नम्बर 69 के वार्ड पार्षद वीरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में वार्ड में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत नागरिकों को स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान जोन 8 की स्वच्छ भारत मिशन शाखा के नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता पीडी धृतलहरे, उप अभियन्ता सुश्री अंकिता जनार्दन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू सहित सम्बंधितों, स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में रायपुरा महादेवघाट मुख्य मार्ग,खारून नदी के तट महादेवघाट रायपुरा, हटकेश्वर महादेव मन्दिर के परिसर के आसपास वार्ड 69 के रायपुरा सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में चलाया गया. निगम जोन नम्बर 8 द्वारा वार्ड नम्बर 69 के क्षेत्र में अभियान चलाकर वार्डवासियों को गीला, सूखा कचरा, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट, सेनेटरी वेस्ट की जानकारी देकर स्वच्छता के लेकर जागरूक बनाया गया।
