रायपुर 06 फरवरी 2023/ आज 6 फरवरी को डब्ल्यूडीसी- पीएमकेएसवाय योजनांतर्गत क्षमता विकास के तहत किसान उत्पादक संगठन एवं मिलेट मिशन विषयक एक दिवसीय कार्यशाला कार्यालय उप संचालक कृषि रायपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कार्यशाला में उप संचालक कृषि आर. के कश्यप, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ गौतम राय, डॉ. स्वाती बिसेन, विषय वस्तु विशेषज्ञ, अनुविभागीय कृषि अधिकारी यू.के गव्हाड़े, सहायक संचालक कृषि ममता पाटिल, ईशरत ख्वाजा, सांख्यिकी अधिकारी अनिल सनाढ्य, नवनीत मिश्रा वाटरशेड ग्राम के डब्ल्यूडीटी एम.एल. देवांगन, सारिका, चन्द्रप्रभा, अंकिता, श्रवण पैकरा एवं माइक्रोवाटरशेड ग्राम-गनियारी, पिकरीडीह, बंगोली, मटियाडीह, बरोडा, असौंदा, मोंहदी, मुड़पार के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहें।
