रायपुर। स्वालंबी भारत अभियान अभियान के तहत छतीसगढ़ प्रांत में 18 जिलों में एवं भारत के अन्य राज्यों के जिलों में तरंग माध्यम से देशव्यापी सामूहिक उद्घाटन माघ पूर्णिमा के अवसर पर जिला रोजगार सृजन केन्द्रों का किया गया।

मुख्य अथिति कश्मीरी लाल संगठक स्वदेशी जागरण मंच , विशिष्ट अथिति प्रकाश चन्द्र संगठन मंत्री लघु उधोग भारती , कार्यक्रम अध्यक्ष भगवती प्रकाश शर्मा अखिल भारतीय समन्वयक, जितेंद्र गुप्त राष्ट्रीय सह समन्वयक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती के मार्गदर्शन में किया गया। छतीसगढ़ प्रांत से आज 18 जिलों में एवं सम्पूर्ण भारत में 101 रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही अब छतीसगढ़ में 24 जिलों में रोजगार सृजन केंद्र की शुरुआत हो चुकी है। अब सम्पूर्ण भारत में 325 जिलों में रोजगार सृजन केंद्र शुरू हो गया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त जिलों से स्वालंबी भारत अभियान के टोली के सदस्यों ने भाग लिया। इसमें जगदीश पटेल प्रांत समन्वयक, संजय चौबे दुर्ग पूर्व जिला अध्यक्ष अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, प्रांत सह समन्वयक सुमन मुथा,प्रांत संयोजक मोहन पवार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
