आरपीएफ ने गांजा तस्कर को पकड़ा,55 हजार का मादक पदार्थ जब्त

 

रायपुर। ”ऑपरेशन नारकोस” के तहत मंडल टास्क टीम व रेलवे सुरक्षा पोस्ट रायपुर की सयुंक्त कार्यवाही में 1 अतंर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 55 हजार रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी रायपुर को सुपुर्द किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के निरीक्षक एमके मुखर्जी,मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक एजेड चौधरी, उपनि एस थानापति , प्रआ. व्हीसी बंजारे ,आ. एसके गिरी और आ.देवेश सिंह, आ. चंद्रमणि की सयुंक्त टीम ने 27 जनवरी को रात 21:45 बजे मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नंबर 5-6 बिलासपुर छोर पर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी सीढ़ी के नीचे एक काले रंग के पिठ्ठू बैग के साथ बैठा हुआ मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को रेल मार्ग से सारनाथ एक्सप्रेस से सतना (मप्र.) बेचने के लिए जाने वाला था।

रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी सुभाष कुमार उपाध्याय (32 साल) निवासी- ग्राम सुरसाकला, पोस्ट सुरसा,थाना- रायपुर करचुलियान, जिला-रीवा (मध्य प्रदेश) है। आरोपी के कब्जे से 3 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 5 किलो 500 ग्राम मिला। कीमत 55 हजार रुपए आंकी गई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया। शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर ने धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज कर आरोपी को विशेष NDPS न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया।