,
रायपुर,छत्तीसगढ़, दिनांक 26 जनवरी 2023। 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज देश भर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल के द्वारा सिविल लाइन स्थित “अनुग्रह” सागौन बंगला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी के द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ बाबसाहब भीमराव अंबेडकर की फोटोचित्र में माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों के नाम अध्यक्षीय संदेश का उद्बोधन करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने कहा साथियाँ, जय छत्तीसगढ़, जय भारत, भारत को गणतंत्र बने आज 73 साल पूरे होने जा रहे हैं। छतीसगढ़ को भी बने 23 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन बाबसाहब अंबेडकर ने संविधान में जो हमें राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, बौद्धिक और आर्थिक अधिकार दिये, आज भी उन्हें हासिल कर पाने में देश के करोड़ों लोग वंचित हैं। वास्तविकता तो यह है कि पिछले 19 सालों में छत्तीसगढ़ में सरकार वही रही है। बस मुख्यमंत्री का फ़ोटो बदलता रहता है। 15 साल डॉ रमन सिंह का फोटो था, अब पिछले 4 साल से दाऊ भूपेश बघेल का फोटो है। दोनों में कोई खास फर्क नहीं है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि दोनों राष्ट्रीय दल में प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन छतीसगढ़ में वादाखिलाफी में आगे रहेगा और कौन भ्रष्टाचार में?

अमित जोगी ने कह भूपेश सरकार के 4 साल पूरे हो चुके हैं छत्तीसगढ़ की जनता ने इस सरकार को बदलाव लाने के लिये ऐतिहासिक जनादेश दिया था लेकिन इन चार सालों में हमने बदलाव की जगह बदला की राजनीति ही देखी है। दोनों ही दल अपने चुनावी घोषणा पत्र से पूरी तरह भटक चुके हैं। उनकी प्राथमिकता भी बदल चुकी हैं। छत्तीसगढ़ी मुहावरे में कहूँ तो दोनों दलों का समान उद्देश आधा ल छर दे आधा लहर दे छत्तीसगढ़ियाँ कहूँ जाए मोर डोंडर (पेट) ल भर दें।
अमित जोगी ने कहा पिछले 6 सालों से तमाम अभावों के बावजूद हमारे संगठन से वैचारिक सैद्धांतिक रूप से जुड़े लोग आज भी अपना सब कुछ न्यौछावर करके पार्टी को जिंदा रखे हैं। कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर लाखों लोगों की निस्वार्थ सेवा की उनको खून मास्क, PPE किट और राशन पहुँचाया। 20018 की करारी हार के बाद जब बीजेपी कोमा में थी. तब हमने स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों का प्रशासन की और ध्यान आकृष्ट किया- विशेषकर ऐसे मुद्दे जिस से सीधे सीधे किसानों (बढ़ता बिजली बिल, खेती का घटता रकबा खातू और बीज की कालाबाजारी, समय पर प्रोत्साहन राशि न मिलना) महिलाओं (शराबबंदी लागू न होने के कारण उनपर बड़ती घरेलू हिंसा और यौन शोषण) और युवाओं (पैसा न होने के कारण स्वीकृत पदों पर भर्तियों पर रोक, नियमितीकरण के वादे से मुकरना, बेरोज़गारी भत्ता नहीं देना) का नुकसान हो रहा था। भूपेश सरकार की बीजेपी के साथ तालमेल के कारण प्रदेश की अपार खनिज संपदा को निजी हाथों को बेचने के विरुद्ध हमने खुलकर जनआंदोलन किए। आदिवासी, अनुसूचित जाति और अल्प संख्यक संप्रदाय के लोगों के ऊपर लगातार बड़ते अत्याचार के खिलाफ हमने मोर्चा खोला है। साथ ही आने वाले चुनाव में हमने अपने आप को एक नये विकल्प के रूप में जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है।
अमित जोगी ने कहा घोषणा पत्र की जगह हम जनता के बीच स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र लेकर जाएँगे जिसमें मैं, अमित जोगी, किसानों को एक मुश्त में 3200 समर्थन मूल और बीजेपी कार्यकाल के दो साल के लंबित बोनस का तत्काल भुगतान करूँगा, कृषि के लिए 60% बिजली बिल में कटौती दूँगा. खातू बीज और बारदाने की कालाबाज़ारी पर सख्ती से रोक लगाऊँगा, प्रदेश में सिंचाई क्षमता दोगुनी करने के लिए 5 सालों में 20000 करोड़ का निवेश करूँगा: आवास विहीन ग्रामीणों को मन माफिक घर बनाने के लिए उनके खाते में लाख और बेजा कब्जा में पिछले 15 सालों से निवास कर रहे परिवारों को 45 दिनों में उनके घर का पट्टा दूंगा; ग़रीबी रेखा से नीचे और 60 साल से ऊपर के वृद्धजनों को सम्मान से जीवन व्यापन करने के लिए 30000 मासिक पेंशन दूँगा: SC ST और OBC वर्ग के गरीब प्री-मेट्रिक छात्रों को 35000 और पोस्ट-मेट्रिक छात्रों को 7000 मासिक छात्रवृति दूँगा. पिछले साल से बेरोजगार युवाओं के खाते में 2500 प्रति माह के हिसाब से एकमुश्त 1500000 बेरोजगारी भत्ता जमा किया जाएगा. राज्य की सभी नौकरियों में नई रोजगार नीति के अन्तर्गत स्थानीय लोगों को हर पद पर 95% आरक्षण का लाभ दिलाऊँगा, और छत्तीसगढ़ को देश का पहला कर मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य से प्रदेश में पंजीकृत सभी व्यवसायों को राज्य सरकार को देय SGST में 500% छूट रिबेट) और सेल्स और एक्साइज (आबकारी) शुल्क में 70% छूट दूँगा ताकि हमारा छत्तीसगढ़ भारत का प्रमुख व्यापार और वाणिज्य केंद्र बन सके। साथ ही प्रदेश सरकार के सभी विभागों में पिछले 8 साल से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा मैं प्रदेश के उद्योगपतियों के सहयोग से हर जिला मुख्यालय में AIIMS की तर्ज पर एक मेडिकल कॉलेज, आईआईटी की तर्ज पर इंजीनियरिंग कॉलेज और ड्रग डी-एडिक्शन केंद्र शुरू करूँगा जिसमें सभी जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी मैदानी इलाकों में सख्ती से पूर्ण शराब बंदी लागू होगी। ये सभी फ़ैसले सरकार बनने के एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर दिये जाएँगे ।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी महामंत्री महेश देवांगन, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, जनता कांग्रेस रायपुर जिला अध्यक्ष संदीप यदु, अनुसूचित जाति विभाग के नेता भगतराम हरवंश, हरीश कोठारी, सुजीत डहरिया, डॉ मनमोहन मनहरे, अजय सेन, विवेक बंजारे, संजू गिलहरे, दुर्गेश सारथी, मनीष निषाद, धनुराम सिन्हा, सुजीत गेंद्रे, रोशन साहू, अजय तिवारी, नावेद कुरैशी, अरुण साहू, मनोज बंजारे, बैकुंठ सोना संतोष छतरी, दुर्गेश शास्त्री, थानू धीवर, मनीष धीवर, शिव यादव, विनोद चौहान, देवाशीष नायक सहित बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेसी उपस्थित थे।
अधिवक्ता भगवानू नायक
मुख्य प्रवक्ता, JCCJ
