राजनांदगांव, 15 अगस्त। जिला पंचायत परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान व वंदेमातरम् के गायन में सहभागिता की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सभापति, जिला पंचायत सदस्य, सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

