छत्तीसगढ़ में EWS का 10% आरक्षण पूरी तरह लागू करने की मांग

राजनांदगांव। श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) ने छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपकर राज्यस्तरीय मॉनिटरिंग बोर्ड के गठन, स्पष्ट एसओपी, राजस्थान मॉडल के अनुरूप व्यवस्था लागू करने तथा समयबद्ध कार्ययोजना व बजटीय प्रावधान की मांग की। इस दौरान प्रदेश सह सचिव गोल्डी भदोरिया, जिलाध्यक्ष अमन बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।