धनगर समाज ने बड़े धूमधाम से किया हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन : सुब्बा राव सावरकर

 

रायपुर। राजधानी के राजातालाब इलाके में रविवार को हल्दी- कुमकुम का कार्यक्रम रखा गया था। धनगर समाज की महिलाओं ने इस कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम राजातालाब गांधी चौक राजपूत भवन में रखा गया था। सभी महिलाओं को भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यकम की मुख्य अतिथि समाज की महिला अध्यक्ष हिरौदी बाई सावरकर थीं।


धनगर समाज के अध्यक्ष सुब्बा राव सावरकर भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं को भेंट दिए। उन्होंने इस कार्यक्रम को देख प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि ऐसे ही समाज की महिलाएं एकता बनाए रखें।