ग्रामीण बेटी कुसुम लता ने बढ़ाया प्रदेश का मान

धमतरी जिले के ग्राम कंडेल की छात्रा कुसुम लता बिप्रे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा में 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया। सुशासन तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने छात्रा को शॉल-श्रीफल व टैबलेट देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान बन रही हैं। कुसुम लता ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग को दिया।