रायपुर।
विष्णुदेव साय ने कहा कि केरल विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। वे हाल ही में तीन विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
उन्होंने कहा कि केरल की जनता एलडीएफ और यूडीएफ से नाराज है और बदलाव चाहती है। लोग एनडीए की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित हैं। साय ने भरोसा जताया कि इस बार एनडीए केरल में बेहतर प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करेगा।
