छत्तीसगढ़ बना ‘राइस पावरहाउस’, धान खरीदी में 100% वृद्धि – बृजमोहन

रायपुर, 11 मार्च।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ भारतीय खाद्य निगम के आधुनिकीकरण के साथ देश के ‘राइस पावरहाउस’ के रूप में उभर रहा है। Food Corporation of India (एफसीआई) के नए आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्षों में राज्य में धान खरीदी के मूल्य में लगभग 100 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
जानकारी के मुताबिक 2020-21 में 13,419.90 करोड़ रुपये की धान खरीदी बढ़कर 2024-25 में 27,009.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसी अवधि में खरीदी की मात्रा 71.08 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 116.42 लाख मीट्रिक टन हो गई।
अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य भंडार में छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण है और किसानों की उपज का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है। अनाज परिवहन को बेहतर बनाने के लिए Indian Institute of Technology Delhi के साथ रूट ऑप्टिमाइजेशन अध्ययन भी शुरू किया गया है, जिससे रेल मार्ग से कम लागत में तेज परिवहन संभव होगा।
राज्य में वर्तमान में कुल भंडारण क्षमता 32.41 एलएमटी है, जिसमें एफसीआई के तहत 21.15 एलएमटी और राज्य एजेंसियों के पास 11.26 एलएमटी शामिल है। सरकार परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना और पीपीपी मॉडल के जरिए भंडारण क्षमता को आधुनिक बनाने पर काम कर रही