रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय गंगवानी ने राज्य सरकार के तीसरे बजट को निराशाजनक और जुमलेबाजी से भरा बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा।
कांग्रेस के अनुसार महंगाई कम करने, युवाओं को नौकरी देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसे वादों पर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। किसानों की कर्ज माफी पर भी सरकार मौन रही और केवल ऋण वितरण की बात कही गई।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण नहीं बल्कि राजस्व बढ़ाना है। मेडिकल कॉलेज और मेट्रो परियोजना की घोषणाओं को भी दोहराव बताते हुए इसे “संकल्प नहीं, छल का बजट” करार दिया गया।
