छत्तीसगढ़ जल्द बनेगा ‘नक्सलमुक्त राज्य’ : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शीघ्र ही ‘नक्सलमुक्त राज्य’ के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियान निर्णायक चरण में है।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक 532 नक्सली मारे गए, 2,700 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया तथा 203 से ज्यादा स्मारक ध्वस्त किए गए। कोर क्षेत्रों में कैंप स्थापित कर नक्सली नेटवर्क कमजोर किया गया है।
पाण्डेय ने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ योजना से बस्तर अंचल में विकास कार्यों को गति मिली है और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कई नक्सली मुख्यधारा में लौटे हैं। उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद के खात्मे से प्रदेश सहित मध्य भारत की सुरक्षा स्थिति और मजबूत होगी।