नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर महापौर सहित उपस्थित सभी ने दी आदरांजलि

रायपुर। आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को उनकी जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर के जीईरोड में तेलीबाँधा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंचकर राजधानी रायपुर शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर  एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को उनकी जयन्ती पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामयी पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से पार्षद  कामरान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि  संतोष साहू, नेताजी सुभाष मंच रायपुर के अरुण भद्रा सहित नगर के गणमान्य जनों एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को उनकी जयन्ती पर सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये.