ऑनलाइन सट्टा संचालित करते युवक गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते जगदीश आसरवानी (36) निवासी तेलीबांधा को गिरफ्तार किया है। आरोपी साईं मंदिर के पास टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा चला रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3,350 रुपये नगद, एटीएम कार्ड व सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब जब्त किया है। उसके खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टा के 4 प्रकरणों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है। अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी