राजिम कुंभ कल्प में कौशल्या देवी साय ने किया महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राजिम। राजिम कुंभ कल्प के 13वें दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की धर्मपत्नी Kaushalya Devi Sai ने त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महानदी महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। जबलपुर से पधारी साध्वी प्रज्ञा भारती के नेतृत्व में ग्यारह पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती संपन्न कराई। शंखनाद, दीप और मंत्रों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
आरती के बाद श्रीमती साय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प की सफलता का श्रेय जनता की आस्था, विश्वास और सहभागिता को जाता है। शासन केवल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकता है, लेकिन मेले की वास्तविक गरिमा श्रद्धालुओं के समर्पण से ही बढ़ती है। इस अवसर पर राजिम विधायक Rohit Sahu, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष Chandrahas Chandrakar, गरियाबंद कलेक्टर BS Uike, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।