रायपुर। रायपुर पुलिस के सामुदायिक अभियान “संवाद से समाधान” के तहत महंत लक्ष्मीनारायण कॉलेज में मेगा पुलिस–छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी दीपक मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति, यातायात नियमों और महिला-बाल सुरक्षा पर जागरूक किया गया। ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक व ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, नशा सूचना हेल्पलाइन 1933 सहित अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
