रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की है। पंडरी, गुढ़ियारी और खमतराई थाना क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मामले में 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंडरी थाना क्षेत्र में स्कूल कक्षा के भीतर चाकू लहराने का वीडियो वायरल होने पर 12वीं के छात्र सुशांत प्रधान को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया गया। गुढ़ियारी में भरत नगर क्षेत्र से बीरे साहू को, वहीं खमतराई में शेरे पंजाब होटल के सामने से कृष्णा निषाद उर्फ मोटा को चाकू के साथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

